Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

गुजरात में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द

Posted on September 18, 2023September 18, 2023 by srntechnology10@gmail.com

गुजरात में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द

गुजरात के भरूच और अंकलेश्वर स्टेशन के बीच नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. पश्चिम रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी कि इस वजह से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर ट्रेन की आवाजाही रविवार रात से रोक दी गई है.

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर ने को बताया कि रविवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पुल संख्या 502 पर नर्मदा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया. जिसके बाद मुंबई-अहमदाबाद मार्ग के वडोदरा खंड में भरूच और अंकलेश्वर स्टेशन के बीच ट्रेन यातायात रोक दिया गया.

नदी का जल स्तर अब भी खतरे के निशा से ऊपर
ठाकुर ने कहा कि नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है, हालांकि इसमें कमी आना शुरू हो गया है.

ठाकुर ने बताया, ‘बाढ़ के कारण नदी के दोनों छोर पर सभी यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों को रोक दिया गया है. ट्रेन में फंसे यात्रियों को जलपान, चाय और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है.’

हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए
ठाकुर ने कहा कि हमारे अनुमान के मुताबिक कुछ घंटों के बाद जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ सकता है. उन्होंने कहा, ‘यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं.’

डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द
पश्चिम रेलवे की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि बाढ़ के कारण मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस सहित कम से कम डेढ़ दर्जन ट्रेन रद्द कर दी गई हैं.

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश
अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क टूट गया, क्योंकि नर्मदा और अन्य नदियां पूरे उफान पर थीं.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme