Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Sunny Deol, ना सिर पर पगड़ी, ना कुर्ता-पजामा, ये किस अवतार में Gadar 2 के प्रमोशन में पहुंचे ‘तारा सिंह’?

Posted on August 9, 2023August 9, 2023 by srntechnology10@gmail.com

Sunny Deol, ना सिर पर पगड़ी, ना कुर्ता-पजामा, ये किस अवतार में Gadar 2 के प्रमोशन में पहुंचे 'तारा सिंह'?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में खूब बिजी चल रहे हैं. दोनों एक्टर्स तारा सिंह और सकीना बनकर शहर-शहर जाकर फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले सनी देओल और अमीषा पटेल अमृतसर गोल्डन टेंपल और वाघा बॉर्डर भी पहुंचे थे. वहीं अब चंडीगढ़ से गदर 2 के प्रमोशनल इवेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें अमीषा तो सकीना लुक में स्टेज पर चार चांद लगा रही हैं, लेकिन सनी देओल (Sunny Deol Movie) तारा सिंह लुक में नजर नहीं आ रहे हैं. सनी देओल सिर पर टोपी लगाए और शर्ट पैंट पहने स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं.

सनी देओल के बदले लुक से फैंस हुए हैरान!

सनी देओल (Sunny Deol Gadar 2) को तारा सिंह के गेटअप में ना देखकर फैंस हैरान हुए जा रहे हैं. कई लोगों ने तक तो सनी देओल पर सवाल तक उठा दिया है, कि बेटे की शादी के फंक्शन में तो तारा सिंह गेटअप ले लिया था. अब जब गदर 2 प्रमोट करने निकले हैं, तो उसी गेटअप में रहना चाहिए. गदर 2 के प्रमोशनल इवेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी पेज इंस्टैंट बॉलीवुड ने शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

गदर 2 है बवाल काटने को तैयार!

सनी देओल (Sunny Deol New Film) और अमीषा पटेल की गदर के सीक्वल को लेकर फिल्मी फैंस के बीच खूब तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया से लेकर फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों तक हर जगह गदर 2 छाई हुई है. जी हां…रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 की पहले दिन की करीबन 50 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. बता दें, 11 अगस्त को अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में सनी और अक्षय के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टकराव देखने को मिलने वाला है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme