Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

सचिन ने पाकिस्तानी महिला के बारे में यह झूठ बोला तो इसकी आंच उनके दो रिश्तेदारों तक पहुंच गई

Posted on July 24, 2023July 24, 2023 by srntechnology10@gmail.com

सचिन ने पाकिस्तानी महिला के बारे में यह झूठ बोला तो इसकी आंच उनके दो रिश्तेदारों तक पहुंच गई

पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर के फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने की तलाश में जुटी जांच टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। अहमदगढ़ से पकड़े गए दो युवक सचिन के रिश्तेदार बताए गए हैं। इन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई की है। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अहमदगढ़ और रबूपुरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है।

रबूपुरा के आंबेडकर निवासी मकान मालिक ने जानकारी दी थी कि सचिन ने उन्हें सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर कमरा किराये पर लिया था। उसने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी में रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई है। अहदमगढ़ के पास बड़ा गांव में सचिन की बुआ रहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के दो युवकों ने सचिन की मदद की थी।

बिना वीजा के पाकिस्तानी सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रबूपुरा में रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बरामद किए गए तीन आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आधार कार्ड बरामदगी में मदद करने वालों की तलाश में टीम जुटने की भी जानकारी दी थी। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आधार कार्ड एडिट कर बनाए गए हैं।

इन्हीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सीमा हैदर के नेपाल में रहने और बस में सुरक्षाकर्मियों की गहन जांच से बचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधार कार्ड बरामदगी के बावजूद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में धोखाधड़ी की धारा नहीं लगाई थी। जिसके चलते सचिन और सीमा को जल्द जमानत मिल गई थी। अब बुलंदशहर के अहमदगढ़ में की गई कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पुलिस गहन जांच कर इस मामले का अधिकारिक खुलासा करेगी।

सचिन से पूछताछ के बाद कार्रवाई
सचिन से सोमवार को एटीएस ने पूछताछ की थी। आशंका है कि इसी पूछताछ में मिली जानकारी के बाद जांच टीम ने रविवार को कार्रवाई की है। इधर, रबूपुरा में रविवार को भी बीमार होने के कारण सीमा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सचिन भी मीडिया के सामने नहीं आया। परिजन दोनों की तबीयत खराब होने का हवाला देते रहे। हालांकि मीडियाकर्मी रबूपुरा में जमे रहे।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme