Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

चांद के रहस्य से पर्दा उठाएगा ‘प्रज्ञान’, जानें क्यों विक्रम लैंडर से भी अधिक है खास

Posted on August 19, 2023August 19, 2023 by srntechnology10@gmail.com

चांद के रहस्य से पर्दा उठाएगा 'प्रज्ञान', जानें क्यों विक्रम लैंडर से भी अधिक है खास

चंद्रयान-3 अब चांद के बेहद करीब है, जहां प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद से 100 किमी की ऊंचाई पर चक्कर लगा रहा है वहीं विक्रम लैंडर अब चांद की सतह से महज 30 किमी ऊपर है. इसरो के मुताबिक अब तक का सफर उम्मीद के मुताबिक है और 23 अगस्त को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर उतरने वाला है. चांद की सतह पर जब विक्रम लैंडर के उतरने के बाद उसके पेट से प्रज्ञान रोवर निकलेगा और वो चांद की सतह को परखने का काम करेगा. यहां पर हम बताएंगे कि विक्रम लैंडर से कहीं अधिक महत्वपूर्ण प्रज्ञान रोवर क्यों है.

चांद पर उतरने वाला है विक्रम लैंडर

विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर अपना काम शुरू कर देगा. प्रज्ञान का मतलब बुद्धिमान होता है. अगर बात 2019 के चंद्रयान मिशन दो की करें तो उस समय विक्रम लैंडर के हार्ड क्रैश की वजह से प्रज्ञान भी प्रभावित हो गया था. इस दफा उम्मीद जताई जा रही है विक्रम लैंडर जब चांद पर अपने पैरों को जमा लेगा उसके बाद प्रज्ञान अपने मिशन को शुरू कर देगा. वो चांद की सतह को परखेगा और उस जानकारी को विक्रम तक पहुंचाएगा. विक्रम सारी जानकारी 100 किमी की ऊंचाई पर चक्कर लगा रहे प्रोपल्शन मॉड्यूल को भेजेगा और वहां से बेंगलुरु स्थित डीप स्टेशन नेटवर्क को चांद की सतह के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

यूं ही नहीं खास है प्रज्ञान रोवर

विक्रम लैंडर के पेट में प्रज्ञान रोवर को रखा गया जिसका वजन करीब 26 किलोग्राम है. 26 किली वजनी प्रज्ञान को इस तरह से डिजाइन किया गया जिससे वो चांद की सतह को बारीकी से निरीक्षण कर सारी जानकारी इसरो को भेजेगा. प्रज्ञान को 6 पहिए वाली प्लेटफॉर्म पर रखा गया है. प्रज्ञान के पहियों की डिजाइनिंग इस तरह की गई ताकि वो चांद की सतह पर आसानी से चल सके. इसमें अल्फा पार्टिकल एक्स रे के साथ साथ लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रामीटर से लैस किया गया है. इसकी मदद से चांद की सतह के रासायिक विश्वलेषण में भी आसानी होगी.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme