Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Haryana News: रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ लिए शादी के सात फेरे, दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक

Posted on November 30, 2023November 30, 2023 by srntechnology10@gmail.com

बॉलीवुड में अपने अभिनय की धाक जमाने वाले रोहतक के अभिनेता रणदीप हुड्डा की बुधवार को मणिपुर में शादी हुई तो उनके पैतृक गांव रोहतक के जसिया में भी ग्रामीणों ने शादी की खुशियां मनाई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रणदीप की शादी से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शादी के बाद नवदंपती गांव में भी आएंगे। मणिपुरी की लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे हुड्डा अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda wedding pics) बुधवार को मणिपुरी की लैशराम के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। जिले के जसिया के ग्रामीणों ने भी रणदीप की शादी की खुशियां मनाईं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का पैतृक गांव जसिया है। रणदीप हुड्डा ने बुधवार को मणिपुर में मणिपुरी रस्मों से शादी की है। रणदीप हुड्डा ने मणिपुरी मॉडल और अभिनेत्री लिन लैशराम (Lin Laishram) से शादी की है। वे मणिपुर के इंफाल में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। गांव आने पर नव दंपति को देंगे आशीर्वाद जसिया के सरपंच ओम प्रकाश हुड्डा का कहना है कि गांव के लाडले रणदीप बॉलीवुड में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। नव दंपती जब गांव में आएंगे तो समारोह किया जाएगा और उन्हें आशीर्वाद देंगे। वहीं, इंदु हुड्डा ने बताया कि रणदीप उनके नाते में भाई लगते हैं और अब उन्होंने शादी की है तो सभी ग्रामीणों में बहुत खुशी है। जमीन से जुड़े हुए हैं रणदीप रणदीप के शादी के बंधन में बंधने पर जसिया गांव में रहने वाली उनकी चाची-ताईयों व बहनों सहित सभी ग्रामीणों में खुशी है। रणदीप की चाची ने बताया कि रणदीप जमीन से जुड़े हुए हैं। वे जब गांव आते हैं तो सभी से हंसी खुशी मिलते हैं। दो माह पहले भी वे गांव में आए थे तो सभी से मिले थे। अब वो बहुत बड़े आदमी हो गए हैं। वे सब उनसे पहले भी शादी करने की बात कहते थे। अब रणदीप की शादी होने से ग्रामीणों में बहुत खुशी है।

बॉलीवुड में अपने अभिनय की धाक जमाने वाले रोहतक के अभिनेता रणदीप हुड्डा की बुधवार को मणिपुर में शादी हुई तो उनके पैतृक गांव रोहतक के जसिया में भी ग्रामीणों ने शादी की खुशियां मनाई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रणदीप की शादी से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शादी के बाद नवदंपती गांव में भी आएंगे।

मणिपुरी की लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda wedding pics) बुधवार को मणिपुरी की लैशराम के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। जिले के जसिया के ग्रामीणों ने भी रणदीप की शादी की खुशियां मनाईं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का पैतृक गांव जसिया है।

रणदीप हुड्डा ने बुधवार को मणिपुर में मणिपुरी रस्मों से शादी की है। रणदीप हुड्डा ने मणिपुरी मॉडल और अभिनेत्री लिन लैशराम (Lin Laishram) से शादी की है। वे मणिपुर के इंफाल में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी के बंधन में बंध गए।

गांव आने पर नव दंपति को देंगे आशीर्वाद
जसिया के सरपंच ओम प्रकाश हुड्डा का कहना है कि गांव के लाडले रणदीप बॉलीवुड में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। नव दंपती जब गांव में आएंगे तो समारोह किया जाएगा और उन्हें आशीर्वाद देंगे। वहीं, इंदु हुड्डा ने बताया कि रणदीप उनके नाते में भाई लगते हैं और अब उन्होंने शादी की है तो सभी ग्रामीणों में बहुत खुशी है।

जमीन से जुड़े हुए हैं रणदीप
रणदीप के शादी के बंधन में बंधने पर जसिया गांव में रहने वाली उनकी चाची-ताईयों व बहनों सहित सभी ग्रामीणों में खुशी है। रणदीप की चाची ने बताया कि रणदीप जमीन से जुड़े हुए हैं।

वे जब गांव आते हैं तो सभी से हंसी खुशी मिलते हैं। दो माह पहले भी वे गांव में आए थे तो सभी से मिले थे। अब वो बहुत बड़े आदमी हो गए हैं। वे सब उनसे पहले भी शादी करने की बात कहते थे। अब रणदीप की शादी होने से ग्रामीणों में बहुत खुशी है।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme