Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

नोएडा-आगरा आने-जाने वाले ध्यान दें, यमुना एक्सप्रेसवे 3 दिन में 21 घंटे के लिए रहेगा बंद

Posted on September 22, 2023September 22, 2023 by srntechnology10@gmail.com

नोएडा-आगरा आने-जाने वाले ध्यान दें, यमुना एक्सप्रेसवे 3 दिन में 21 घंटे के लिए रहेगा बंद

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में आज यानी शुक्रवार से रफ्तार का रोमांच देखने को मिल रहा है.बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर अंतरराष्ट्रीय बाइक रेस का आगाज हो गया है, जिसमें सुपर बाइकराइडर्स 360 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे. 22 से 24 सितंबर तक आयोजित मोटोजीपी भारत रेस की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे को निर्धारित समय के लिए बंद किया जाएगा, जिसकी वजह से मथुरा से नोएडा आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना पड़ेगा.

यमुना एक्सप्रेसवे का आगरा-नोएडा मार्ग रहेगा बंद
मोटोजीपी (बाइक रेस) की वजह से 22-24 सितंबर तक यमुना एक्सप्रेसवे को 07 घंटे के लिए बंद किया जाएगा, इस दौरान आगरा से नोएडा मार्ग बंद रहेगा. आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से नोएडा की तरफ आने वाले वाहनों को जेवर से डायवर्ट किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिंक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है.

कब से कब तकर बंद रहेगा यमुना एक्सप्रेसवे
22 से 24 सितंबर तक हर दिन दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे सात घंटे के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का आगरा से नोएडा मार्ग बंद रहेगा.

 भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
आगरा-नोएडा मार्ग बंद रहने के साथ ही यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है. दिल्ली बॉर्डर से नोएडा में सभी भारी वाहनों का प्रवेश 21 सितंबर को सुबह 06 बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा.चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, परीचौक, नालेज पार्क, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बॉर्डर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

इन जिलों की पुलिस को सूचना
ग्रेटर नोएडा में चल रहे मोटोजीपी (बाइक रेस) की वजह से हुए ट्रैफिक डाइवर्जन की सूचना आगरा, मथुरा और अलीगढ़ पुलिस को भी दी गई है, इसके साथ ही उनसे डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाने की बात कही गई है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme