Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो ने दिया लेटेस्ट अपडेट, बताया चांद पर अब क्या कर रहा

Posted on August 24, 2023August 24, 2023 by srntechnology10@gmail.com

प्रज्ञान रोवर को लेकर इसरो ने दिया लेटेस्ट अपडेट, बताया चांद पर अब क्या कर रहा

23 अगस्त की शाम जब हम-आप घर में टेलीविजन सेट के सामने बैठे हुए थे तो धड़कनें हर किसी की तेज थीं. पूरा देश उस खास पल का इंतजार कर रहा था. जैसे ही विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने चांद के साउथ पोल (South Pole) पर कदम रखा देश ने वो इतिहास रच दिया जो अबतक किसी के हिस्से में नहीं आया था. अभी बहुत कुछ होने वाला है. अगले 14 दिन अब बेहद अहम हैं. चांद से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) से संदेश भेजा कि मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं. यही वो शब्द थे जब चांद पर पहुंचकर लैंडर ने मैसेज भेजा. अब इसरो (ISRO) ने चांद की सतह पर रोवर की चहलकदमी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

रोवर ने चांद पर की चहलकदमी

इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 रोवर: मेड इन इंडिया, चांद के लिए बनाया गया! चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा. चांद पर चहलकदमी की!

लैंडर से बाहर आते रोवर की तस्वीर

वहीं, INSPACe के चेयरमैन पवन के गोयनका ने लैंडर से रोवर निकलने की तस्वीर शेयर की. पवन के गोयनका ने पोस्ट किया कि रैंप पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर.

भारत ने रचा इतिहास

बता दें कि चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. 23 अगस्त की शाम देश ठहरा हुआ था, सबकी सांसें थमी हुई थीं. दुनिया भर की निगाहें टेलीविजन स्क्रीन पर लगी हुई थीं, धरती पर शाम हो रही थी और चांद पर सूरज उग रहा था. शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर रहा था. इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया. देश के वैज्ञानिकों ने वो कर दिया, जो दुनिया में अमेरिका, चीन जैसे तमाम बड़े-बड़े देश कभी नहीं कर पाए. चंद्रयान जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहुंचा, ये इतिहास रचने वाला विश्व का पहला देश भारत बन गया.

चुनौती भरी थी सॉफ्ट लैंडिंग

बता दें कि साउथ पोल पर पहुंचने के बाद लैंडर और रोवर ने अपना काम शुरू कर दिया है. अब आने वाले कुछ दिन भारत के लिए बेहद अहम हैं. चांद के साउथ पोल पर लैंड करना काफी चुनौतीपूर्ण था. लेकिन इसरो ने इन तमाम आशंकाओं को दूर करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. भारत की स्पेस एजेंसी इसरो की वाहवाही आज देश में ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है. जश्न बड़ा है लेकिन आग अभी कई मंजिल हासिल करनी है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme