Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

टीएमसी ने पंचायत चुनाव जीता, लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण इलाकों में खुद को किया मजबूत

Posted on July 13, 2023July 13, 2023 by akpalspn09

टीएमसी ने पंचायत चुनाव जीता, लोकसभा चुनाव से पहले ग्रामीण इलाकों में खुद को किया मजबूत

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारी जीत दर्ज की है। राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी ने सभी 20 जिला परिषदों पर कब्जा कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ दिया। राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक, टीएमसी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी 20 जिला परिषदों में सीधे 880 सीटें जीतीं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा 928 सीटों में से सिर्फ 31 सीटें जीत सकी। कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि दो सीटें अन्य के खाते में गईं।

इसके अलावा टीएमसी ने 63,219 ग्राम पंचायत सीटों में से 35,000 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, अभी आधिकारिक नजीते घोषित नहीं किए गए हैं। भाजपा ने लगभग 10,000 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन ने 6,000 से अधिक सीटें जीतीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी ने बिना हिंसा का सहारा लिए ग्रामीण चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा था, जिससे पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने ग्रामीण आधार को मजबूत करने में मदद मिल सके। साथ ही इसके जरिए भ्रमित शहरी मतदाताओं को भी आश्वस्त करना था। पार्टी अपने इस लक्ष्य में काफी हद तक सफल भी दिख रही है।

2019 के आम चुनावों में भाजपा ने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी थी। जिससे लोकसभा में उसकी सीटें घटकर सिर्फ 22 रह गईं। भाजपा को भारी फायदा हुआ था और वह 18 लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बंगाल की सत्ता पर काबिज होने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन वह अपने मकसद में असफल रही। टीएमसी भाजपा को सिर्फ 77 विधानसभा सीटों तक सीमित रखने में सक्षम रही और 294 सदस्यीय विधानसभा में 215 सीटें जीतकर भारी जनादेश हासिल किया।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme