Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

आपने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा क्यों लगाया? सीमा हैदर ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह

Posted on August 22, 2023August 22, 2023 by srntechnology10@gmail.com

आपने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा क्यों लगाया? सीमा हैदर ने खुद बताई चौंकाने वाली वजह

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर दोनों देशों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं. सचिन-सीमा की लव स्टोरी के बारे में कुछ ना कुछ खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच 15 अगस्त के दिन सीमा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कुछ नारे लगाती हुई नजर आ रही थीं जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया था. इसमें वे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही थीं. यह सब तब हुआ था जब सीमा हैदर ने घर की छत पर सचिन के साथ झंडा फहराया था और बच्चों के साथ बैठकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. अब उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों उन्होंने किया था.

दरअसल, हाल ही में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा हैदर हर-घर तिरंगा अभियान में शामिल हुई थीं और अपने पति सचिन के साथ नोएडा में तिरंगा फहराया था. इस दौरान वह तिरंगे के रंगों की साड़ी पहने नजर आईं थीं. इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीमा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाती नजर आ रही थीं. इस दौरान तिरंगा फहराने के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे. वायरल वीडियो में सीमा चुनरी सिर पर बांधकर बच्चों के साथ ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाती नजर आई थीं.

इस पर हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे भावनाओं में बह गई थीं. सीमा ने कहा कि उस समय जज्बात ऐसे हो गए थे, क्योंकि पाकिस्तान में मुझे बहुत तंग किया गया है. मेरे मुंह से पाकिस्तान मुर्दाबाद निकल गया. मैंने जानकर ऐसा कुछ नहीं कहा है. अब सीमा ये बात भले ही का रही हों लेकिन वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि वे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाती हुईं नजर आ रही हैं.

बता दें कि सचिन-सीमा की यह कहानी भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में काफी चर्चा में रही है. सीमा हैदर को जिस तरह सोशल मीडिया के जरिए सचिन से कुछ ही दिनों में प्यार हो गया और वह भारत आ गई, वह लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है. इन सबके बीच इनकी कहानी पर बन रही फिल्म का पोस्टर भी जारी हो गया है. इस अनोखी प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म का नाम कराची टू नोएडा रखा गया है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme