Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

सीमा पार कर नोएडा पहुंची एक और ‘सीमा हैदर’, भारतीय पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी

Posted on August 22, 2023August 22, 2023 by srntechnology10@gmail.com

पाकिस्तान (Pakistan) से भारत के ग्रेटर नोएडा पहुंचीं सीमा हैदर (Seema Haider) का मामला अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस बीच बांग्लादेश से एक और महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा (Noida) पहुंच गई है. महिला पिछले 8 दिनों से नोएडा में है. बांग्लादेश (Bangladesh) से आई महिला का आरोप है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे निकाह किया. फिर तीन साल तक वो बांग्लादेश में साथ रहे. लेकिन अब वो उसे छोड़कर नोएडा वापस आ गया है.

सौरभ के प्यार में सानिया आईं भारत

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश से नोएडा आई महिला का नाम सानिया अख्तर (Sania Akhtar) है. वह अपने बच्चे के साथ भारत आई हैं. सानिया अख्तर का दावा है कि नोएडा के सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwari) ने उससे शादी की. उन दोनों का एक बच्चा भी है, जिसको लेकर सानिया अपने पति के साथ रहने आई है.

बांग्लादेश में हुई थी शादी

सानिया अख्तर का आरोप है कि नोएडा के रहने वाले सौरभकांत तिवारी पहले बांग्लादेश में जॉब करता था. वहां उन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद सौरभ ने सानिया से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया. बांग्लादेशी महिला सानिया का कहना है कि सौरभ तिवारी ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था. लेकिन जब वो प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा कि उसे भारत वापस जाकर कुछ जरूरी काम करने हैं और फिर वो वापस आ जाएगा. जिसके बाद सौरभ भारत आया और वापस नहीं लौटा.

डिटेन की गईं सानिया

सानिया के मुताबिक, भारत आकर सौरभ ने अपने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था. सीमा हैदर का मामला देखने के बाद उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह वीजा लेकर भारत आ गई. जब सानिया अख्तर नोएडा पहुंचीं तो पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. फिलहाल सानिया अख्तर को सेक्टर-62 में स्थित एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है.

गौरतलब है कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की वीमेन सेल ने सौरभ तिवारी और सानिया के बीच समझौता कराने की कोशिश की. सानिया का कहना है कि उसे सौरभ के साथ रहना है, चाहे वो बांग्लादेश चले या फिर यहीं नोएडा में रहे.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme