Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

देश का ऐसा इलाका, जहां आजादी के 77 साल बाद पहली बार फहराया गया तिरंगा

Posted on August 16, 2023August 16, 2023 by srntechnology10@gmail.com

पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है. देश के कोने-कोने में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं. वहां से तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में देश के एक ऐसे इलाके में तिरंगा फहराया गया है जहां आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया है. यानी कि आजादी के 77 साल बाद वहां तिरंगा फहराया गया है. यह जगह कहीं और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में है. असल में दंतेवाड़ा के तीन गावों में आजादी के पर्व को नक्सली हमेशा से ही बहिष्कृत करते आए हैं. लेकिन इस बार वहां तिरंगा फहराया गया.

जानकारी के मुताबिक देश के 77वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित गावों बुरगुम, तुमरीगुंडा और बड़ेगादम में तिरंगा फहराया गया. यहां आजादी के बाद पहली बार दंतेवाड़ा पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तिरंगा लहराया. इस मौके पर खास बात ये रही कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने भी तिरंगे को सलामी दी और वे भी आजादी के जश्न में शामिल हुए. इसका पूरा श्रेय वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोगों को जाता है.

बताया जाता है कि आजादी के बाद से अब ताका वहां तिरंगा नहीं फहराया गया था. इसका मतलब यह हुआ कि आजादी के बाद से 77 साल तक वहां तिरंगा नहीं दिखा. इसका कारण यह था कि ये तीनों गांव नक्सल गतिविधियों के कारण अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आते हैं और इन गांवों में नक्सली स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करते रहे हैं. इतना ही नहीं बताया जाता है कि नक्सली कुछ साल पहले काला झंडा फहराते थे अब हालांकि तस्वीर इस बार बदल गई है.

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दंतेवाड़ा रेंज डीआईजी कमलोचन कश्यप एवं दंतेवाड़ा एसपी गौरव के निर्देशन में यह सब हुआ है. ग्रामीणों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे भी शामिल हुए हैं. इनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme