Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

मणिपुर जैसी घटना, निर्वस्त्र लड़की कपड़े मांगती रही, दरिंदे पीटते रहे

Posted on July 27, 2023July 27, 2023 by srntechnology10@gmail.com

मणिपुर जैसी घटना, निर्वस्त्र लड़की कपड़े मांगती रही, दरिंदे पीटते रहे

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी जैसी घटना यूपी के मेरठ में भी सामने आई है। किठौर थाना इलाके में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में निर्वस्त्र किशोरी हाथ जोड़कर रोते-गिड़गिड़ाते हुए अपने कपड़े मांगती रही, लेकिन आरोपी बदसलूकी करते हुए उसकी पिटाई करते रहे।

किशोरी को नग्न अवस्था में खेत से सड़क तक पीटते हुए ले जाया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन को जेल भेज दिया है। किठौर थाने में पीड़ित किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि क्षेत्र में रहने वाले शाकिर पुत्र जाहिद ने उसकी बेटी को निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसके बाद आरोपी किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगा। तीन महीने पहले शाकिर किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

शाकिर के दोस्त पप्पू उर्फ जावेद पुत्र रियासत, शोएब गद्दी पुत्र जफ़रयाब, हैदर पुत्र गुलजार और आलम ने किशोरी के कपड़े छीन लिए। उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो शाकिर और उसके दोस्तों ने जान से मारने की धमकी दी।

तीन महीने पहले हुई थी घटना
घटना तीन महीने पुरानी है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मारपीट, छेड़खानी, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर शाकिर, पप्पू उर्फ जावेद और आलम को जेल भेज दिया गया है।- कमलेश कुमार, एसपी देहात

खेत से सड़क तक नग्न अवस्था में दौड़ाया
वीडियो में लोग क्रूरता की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। किशोरी रोते हुए मुंह को छिपाती है तो वे उसको चांटे मारने हैं। वो बार-बार कपड़े मांग रही है कि लेकिन आरोपी उसे गालियां देते हुए चेहरा दिखाने को कह रहे हैं।

किशोरी को खेत से सड़क तक नग्न अवस्था में दौड़ाकर भी पीटा गया। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी भी युवक का दिल नहीं पसीजा। इस घटना के बाद से किशोरी गुमसुम है। परिजन बेहद दुखी हैं।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme