Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Priyanka Chopra:: मेट गाला में प्रियंका ने अरबों का नेकलेस पहनकर रैंप पर वॉक किया

Posted on July 18, 2023July 18, 2023 by srntechnology10@gmail.com

Priyanka Chopra:: मेट गाला में प्रियंका ने अरबों का नेकलेस पहनकर रैंप पर वॉक किया

Met Gala 2023 : मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना अरबों रुपये का नेकपीस, आप भी जानें इसकी खासियत

आज प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके करियर को 23 साल पूरे हो चुके हैं। इन 23 सालों में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसके लोग सपने देखते हैं। एक छोटे से शहर से निकल कर प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। अपनी मेहनत के दम पर ही उन्होंने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रियंका ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है। अपनी एक्टिंग की वजह से ही वो हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना पाई हैं।

लोगों को हमेशा अपना दीवाना बनाती हैं प्रियंका

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने स्टाइल से भी लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। हाल ही में उन्हें मेट गाला में देखा गया था, जहां उनके एक लुक पर सबकी निगाहें अटक गई थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ब्लैक गाउन के साथ एक बेहद बेशकीमती हार पहना था, जिसकी कीमत अरबों रुपये थी। आज प्रियंका के जन्मदिन के दिन एक बार फिर हम आपको एक्ट्रेस के इस खास लुक के बारे में बताने जा रहे हैं।

पति के साथ की थी एंट्री

सबसे पहले बात करें उनके लुक की तो मेट गाला इवेंट में प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग के बोल्ड गाउन में अपनी पति निक जोनस के साथ जब एंट्री की तो उनका जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ। एंट्री के दौरान दोनों एक-दूसरे के हाथ पकड़े थे। एक्ट्रेस के इस ब्लैक गाउन को वैलेंटिनों ने डिजाइन किया था।

इतनी थी हार की कीमत

अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने बालों में रिबन से हेयर स्टाइल बनाई है। उन्होंने हाथों में ग्लव्स और गले में एक डायमंड नेकलेस पहना है। यही नेकपीस लोगों को आकर्षण का केंद्र बना। रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने इवेंट में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था। अगर बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए बताई जा रही थी।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme