Chandrayaan-3 Launch: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास! इसरो का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च, 40 दिन बाद चांद पर होगी लैंडिंगISRO Chandrayaan 3


AKHILESH | JULY 14, 2023 / 3:49 PM IST
Chandrayaan-3 Launch: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास! इसरो का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च, 40 दिन बाद चांद पर होगी लैंडिंग
ISRO Chandrayaan 3 Launch: भारत का तीसरा मून मिशन करीब 40 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। ‘चंद्र मिशन’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का फॉलोअप मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है। ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा sabhar monycontrol.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *