Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

AAP Foundation Day: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने डिप्टी सीएम को किया याद, कहा- ‘आप के स्थापना दिवस पर पहली बार सिसोदिया नहीं हैं

Posted on November 27, 2023November 27, 2023 by srntechnology10@gmail.com

AAP Foundation Day: आज आम आदमी पार्टी अपना 11वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को कुछ इस तरह शुभकामनाएं दी है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) ने आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब पार्टी की स्थापना दिवस (AAP foundation day ) पर वह हमारे साथ नहीं हैं.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी है. हमारी पार्टी को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है. यह हमारा पहला स्थापना दिवस है, जब हमारे साथ मनीष सिसोदिया नहीं हैं. मुझे मेरे सभी नेताओं पर गर्व है, जो भारतीय जनता पार्टी से डरे नहीं.

AAP नेताओं पर 11 साल में 250 FIR
दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि हमारे ऊपर इन 11 सालों में 250 फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं. हमने देश की राजनीति को बदल कर रख दिया है. जहां देश में राजनीति जाति और धर्म के नाम पर लड़ी जाती थी, हमने देश में अच्छे शिक्षा की राजनीति पर जोर दिया.

हमारे इरादे आज भी मजबूत – केजरीवाल
इससे पहले सीएम सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट एक्स में लिखा था कि देश के आम आदमी ने जमीन से उठकर 2012 में अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ बनाई थी. तब से लेकर आज तक यानी 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आये. बहुत मुश्किलें भी आईं, लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई. हमारी छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बना दिया. हम लोग अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली में पहली बार 2013 में सरकार बनी थी. उसके बाद 2015 और 2020 में भी आप की सरकार बनी. तीनों बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme