Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

अमेरिका: पति ढूंढने वाले को चार लाख रुपये देने को तैयार है यह महिला, चाहती है पति में सात खूबियां

Posted on July 14, 2023July 14, 2023 by akpalspn09

अमेरिका: पति ढूंढने वाले को चार लाख रुपये देने को तैयार है यह महिला, चाहती है पति में सात खूबियां

आजकल जहां कुछ लोग शादी से दूर भागते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक महिला लाइफ पार्टनर खोजने के लिए बिचौलिए को लाखों रुपये देने को तैयार है। दरअसल, ये हैरान करने वाला मामला अमेरिका का है। यहां एक महिला ने पति की तलाश करने वाले को 5000 डॉलर यानी 4,10,462 रुपये देने की पेशकश की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स की 35 साल की कॉर्पोरेट वकील ईव टिली कॉल्सन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें कॉल्सन ने अपील की है कि जो उनके लिए एक अच्छा पति ढूंढवाने में मदद करेगा वो उसे चार लाख रुपये देंगी।

10 लाख से अधिक फॉलोवर्स

बता दें, ईव टिली कॉल्सन को टिकटॉक पर 10 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। जैसे ही उन्होंने कुछ अलग हैरान कर देने वाला वीडियो साझा किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

लोगों के सामने प्रस्ताव

खबरों की अनुसार, कॉल्सन ने इससे पहले यह प्रस्ताव अपने दोस्तों और बॉस के सामने भी रखा था। जब उनका करीबी कोई अच्छा लाइफ पार्टनर नहीं बता पाया तो उन्होंने इस प्रस्ताव को आम जनता के सामने रख दिया।

इतने साल में देगी तलाक

ईव टिली कॉल्सन ने कहा कि प्रस्ताव ये है कि अगर कोई मेरी शादी करवाता हैं तो मैं उससे शादी करने के बाद तलाशने वाले को 5000 डॉलर का इनाम दूंगी। उन्होंने अपनी शर्तों के साथ ही एक चौंकाने वाली बात भी कही है। उनका कहना है कि वह अपनी शादी को बहुत लंबे समय तक रखना नहीं चाहती हैं, हो सकता है कि वो 20 साल में उससे तलाक भी ले लें।

डेटिंग ऐप्स से परेशान

कॉल्सन ने कहा कि मैं करीब पांच सालों से अकेली हूं। मैंने डेटिंग ऐप्स पर लोगों से मिलने की कोशिश की, लेकिन कोई पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद डेट करने के ढंग में एक अजीब बदलाव आया है। लोग आपसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलते हैं और न ही डेटिंग ऐप पर कोई आपको गंभीरता से लेता है।

ये खूबियां चाहिए

34 वर्षीय ईव ने लाइफ पार्टनर को लेकर अपनी कुछ शर्ते भी बताई है। उनका कहना है कि उनका फ्यूचर हसबैंड 27 से 40 साल के बीच में होना चाहिए और उसकी लंबाई कम से कम 6 फीट हो। इसके अलावा वो मजाकिया और तेज दिमाग वाला हो। साथ ही वो चाहती हैं कि उनका होने वाला पति स्पोर्ट्स में अच्छा हो। साथ ही बात करने में भी अच्छा होना चाहिए। ईव कहती हैं कि उनके भावी पति में ये खूबी भी होनी चाहिए कि वो किसी भी तरह का नशा न करता हो।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme