Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

ये रही Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक, कीमत बस इतनी, इंजन मजेदार

Posted on September 14, 2023September 14, 2023 by srntechnology10@gmail.com

भारत में Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक कौन सी है? नहीं पता तो चलिए हम बताते हैं. यह X440 है. इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया है. इसे हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी में बनाया गया है. भारत में हीरो मोटोकॉर्प ही इस बाइक की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन देख रही है. X440 में हार्ले-डेविडसन XR1200 जैसी कई स्टाइलिंग डिटेल्स हैं. इसमें सर्कुलर हेडलैंप और टियरड्रॉप-शेप वाला फ्यूल टैंक है, जो इसे रेट्रो डिजाइन देता है. लेकिन, एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मशीनकट अलॉय व्हील इसे साथ ही मॉर्डन भी बनाते हैं. इसमें 3.5 इंच TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के माध्यम से म्यूजिक कंट्रोल फीचर भी है. बाइक में USB पोर्ट भी दिया गया है.

Harley Davidson X440 की डायमेंशन

इसकी लंबाई- 2168 मिमी, सीट की ऊंचाई- 805 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस- 170 मिमी, व्हीलबेस- 1,418 मिमी, फ्रंट टायर- 100/90×18, रियर टायर- 140/70×17, फ्यूल कैपेसिटी- 13.5 लीटर और वजन- 181 किलोग्राम है.

Harley Davidson X440 का इंजन

इसमें 398 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर एंड ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 27 बीएचपी और 38 एनएम जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है. यह इंजन काफी बेहतर परफॉर्म करता है. हालांकि, यह एक नया इंजन है. इसमें अपसाउड डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एबजॉर्बर हैं. ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. फ्रंट में 320 मिमी डिस्क ब्रेक आता है.

Harley Davidson X440 के तीनों वेरिएंट्स की कीमत

  • Harley Davidson X440 Denim की कीमत 2.40 लाख रुपये है.
  • Harley Davidson X440 Vivid की कीमत 2.60 लाख रुपये है.
  • Harley Davidson X440 S की कीमत 2.80 लाख रुपये है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme