Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

बाइडेन ने अगले साल क्वाड सम्मेलन का पीएम मोदी का न्योता कबूला, अंतरिक्ष में भी सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Posted on September 9, 2023September 9, 2023 by srntechnology10@gmail.com

बाइडेन ने अगले साल क्वाड सम्मेलन का पीएम मोदी का न्योता कबूला, अंतरिक्ष में भी सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

जी20 समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री आवास में द्विपक्षीय बातचीत हुई. इस बातचीत में दोनों देशों के प्रमुखों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने जहां चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी को बधाई दी. वहीं पीएम मोदी ने वैश्विक चुनौतियों से पार पाने के लिए दोनों देशों से एकजुट होकर पहल करने की बात कही. दोनों प्रमुखों की इस सफल बातचीत के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया है.

जी20 सफल अध्यक्षता की सराहना

संयुक्त बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (PM Modi Joe Biden Conversation) ने जी20 सफल अध्यक्षता करने के लिए भारत की सराहना की. साथ ही कहा कि कैसे एक मंच के रूप में जी20 महत्वपूर्ण परिणाम दे रहा है. बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी की पुष्टि की गई. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की जून 2023 की ऐतिहासिक वाशिंगटन यात्रा की अभूतपूर्व उपलब्धियों को लागू करने के लिए चल रही पर्याप्त प्रगति के लिए अपनी सराहना व्यक्त की.

‘अंतरिक्ष में बढ़ाएंगे सहयोग’

दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान (PM Modi Joe Biden Conversation) में कहा गया कि भारत और अमेरिका क्रिटिकल और इमर्जिंग तकनीक के मोर्चे पर मध्यावधि समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही 2024 में दोनों देशों के NSA की अगुवाई में इसकी वार्षिक समीक्षा करेंगे. दोनों नेताओं ने नासा और इसरो के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की.

‘आने वालों खतरों से मिलकर लड़ेंगे’

दोनों नेताओं (PM Modi Joe Biden Conversation) ने यह भी तय किया गया कि भारत और अमेरिका 2023 के अंत तक मानव स्पेस मिशन में सहयोग का खाका तय करेंगे. साथ ही दोनों देश 2024 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में भी अपनी परियोजनाओं का आगे बढ़ाएंगे. इतना ही नहीं धरती को खतरों से बचाने के लिए भी भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे. इसमें क्षुद्र ग्रहों से धरती के बचाव के साथ-साथ सैटेलाइट की रक्षा प्रणाली शामिल है.

‘लॉजिस्टिक समझौते को बढ़ाएंगे आगे’

दोनों राष्ट्र प्रमुखों (PM Modi Joe Biden Conversation) ने बातचीत में अगस्त 2023 में अमेरिकी नौसेना और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की ओर से हस्ताक्षरित समझौते के साथ दूसरे मास्टर शिप मरम्मत समझौते के समापन की सराहना की. इसके साथ ही दोनों ने उसके आगे के रखरखाव और मरम्मत के लिए भारत को एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभारने में आगे बढ़ाने की सिफारिश की भी. नेताओं ने भारत की विमान के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल क्षमताओं और सुविधाओं में और अधिक निवेश करने के लिए अमेरिकी उद्योग की प्रतिबद्धताओं का भी स्वागत किया.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme