Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

‘देसी-देसी’ गाना गाने वाले सिंगर राजू पंजाबी ने 40 साल की उम्र में तोड़ा दम, पीलिया का चल रहा था इलाज

Posted on August 22, 2023August 22, 2023 by srntechnology10@gmail.com

'देसी-देसी' गाना गाने वाले सिंगर राजू पंजाबी ने 40 साल की उम्र में तोड़ा दम, पीलिया का चल रहा था इलाज

सिनेमाजगत के लिए शॉकिंग खबर है. ‘देसी-देसी’ गाने से लोगों का दिल जीतने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी (Raju Punjabi) का निधन हो गया है. राजू महज 40 साल के थे और हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे. राजू कई दिनों से पीलिया से ग्रसित थे. वहीं अब उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया है और हर कोई सोशल मीडिया पर सिंगर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है.

10 दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

खबरों की मानें तो राजू पंजाबी (Raju Punjabi) बीते 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. राजू की मौत की खबर को सुनकर हिसार में उनके प्रशंसक और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया है.

दोबारा बिगड़ी थी तबीयत
जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी इलाज के दौरान ठीक होकर घर आ गए थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर कुछ दिनों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

3 बेटियों को छोड़ गए पीछे
राजू पंजाबी (Raju Punjabi Died) अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं. बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि राजू पंजाबी की जोड़ी सपना चौधरी के साथ काफी फेमस थी. राजू पंजाबी का आखिरी गाना ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा’ 12 अगस्त को रिलीज हुआ है. इस गाने के बाद ही एक्टर अस्पताल में भर्ती हो गए थे. आपको बता दें, राजू पंजाबी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे. आए दिन अपने गाने तो कभी अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर देते थे. जिस पर फैंस भर भरके प्यार लुटाते हैं. राजू पंजाबी के ‘देसी देसी’ गाने के अलावा ‘तू चीज लाजवाब’ और ‘सॉलिड बॉडी’ गाना काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था. ये गाने राजू के फैंस के फेवरेट हैं जिन्हें कई व्यूज मिले हैं.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme