Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

CM केजरीवाल ने किया भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण, कहा- लक्ष्य से ज्यादा कचरा हुआ साफ

Posted on September 30, 2023September 30, 2023 by srntechnology10@gmail.com

CM केजरीवाल ने किया भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण, कहा- लक्ष्य से ज्यादा कचरा हुआ साफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय , डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल , नेता सदन मुकेश कुमार गोयल और एमसीडी के कई अधिकारी भी मौजूद रहे. लैंडफिल साइट पर निरीक्षण करने के बाद सीएम केजरीवाल काम की रफ्तार से संतुष्ट नजर आए. साथ ही सीएम ने दावा कियाकि टारगेट से आगे जाते हुए मई 2024 तक 30 की जगह 45 लाख टन पुराने कूड़े को हटा दिया जाएगा.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज भलस्वा लैंडफिल साइट का निराक्षण करने पहुंचे. इस दौरान वो लैंडफिल साइट पर चल रहे काम से संतुष्ट नजर आए. CM ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर हमें 18 महीनों में 30 लाख टन कचरा कम करना था. आज तक का लक्ष्य 14 लाख टन का था, लेकिन उससे ज्यादा 18 लाख टन कूड़ा साफ हो चुका है. इसी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए, 15 मई 2024 तक हम 45 लाख टन कचरा साफ कर देंगे. और यहां रुकना नहीं है. एक और एजेंसी के साथ मिलकर हम 60-65 लाख टन कूड़ा गायब कर देंगे.

15 मई तक 45 लाख टन कचरा साफ करने के बाद 35 एकड़ जमीन का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह काम यहीं नहीं रुकेगा एक और एजेंसी के साथ मिलकर हम 60-65 लाख टन कूड़ा गायब कर देंगे. इस दौरान CM ने जानकारी दी कि स्टैंडिंग कमेटी न होने की वजह से एक टेंडर रुका हुआ है.

वहीं इस बारे में स्थानीय विधायक अजेश यादव के मुताबिक कचरे के कुशल निष्पादन में लगी एजेंसियां जल्द टारगेट से ज्यादा सफलता हासिल करेंगी. इससे आस-पास के लोगों को इस कचरे के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी. यही नहीं कचरे के पहाड़ हटने के बाद यहां की जमीन को दूसरे उपयोग में भी लाया जा सकेगा.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme