Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Parineeti Chopra की शादी में प्रियंका के ना आने पर मां मधु चोपड़ा का दो टूक जवाब

Posted on September 25, 2023September 25, 2023 by srntechnology10@gmail.com

Parineeti Chopra की शादी में प्रियंका के ना आने पर मां मधु चोपड़ा का दो टूक जवाब

मिसेज राघव चड्ढा बनकर परिणीति चोपड़ा उदयपुर से दिल्ली अपने ससुराल रवाना हो जाएंगी. इस बीच उदयपुर एक्ट्रेस की शादी अटेंड करने आए मेहमान भी अब वापिस जा रहे हैं. इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा उदयपुर एयरपोर्ट पर कैमरे में स्पॉट हुई. इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस की मॉम से प्रियंका के शादी में ना आने की वजह पूछी. इस सवाल के जवाब में मधु चोपड़ा ने ऐसी बात कह दी कि उनका बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है.

प्रियंका के ना आने पर मधु चोपड़ा का जवाब

मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) परिणीति की शादी अटेंड करने के बाद वापस जा रही थीं. तभी पैपराजी ने एयरपोर्ट पर मधु चोपड़ा से परिणीति की शादी से जुड़े कुछ सवाल पूछे और प्रियंका के ना आने की वजह भी पूछी. प्रियंका (Priyanka Chopra) के शादी ना अटेंड करने पर मधु चोपड़ा ने कहा- ‘वो काम कर रही है.’

कैसी रही शादी?
इसके बाद पैपराजी ने पूछा कि शादी कैसी रही? जवाब में मधु चोपड़ा ने कहा- ‘बहुत अच्छी रही.’ इसके बाद उन्होंने पूछा कि शादी के जोड़े में परिणीति कैसी लग रही थीं? जवाब में मधु चोपड़ा ने कहा- ‘वो तो वैसे भी खूबसूरत है और शादी के जोड़े में और भी सुंदर लग रही थी. इस दौरान मधु चोपड़ा व्हाइट लॉग शर्ट के साथ ब्लैक कलर के टाइट्स में दिखीं.’

प्रियंका ने दी बधाई
परिणीति की शादी से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका ये शादी अटेंड करेंगी लेकिन निक जोनस स्किप कर सकते हैं. लेकिन बाद में ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका भी काम की वजह से इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल नहीं हो पाएंगी. हालांकि प्रियंका ने परिणीति की शादी से पहले सोशल मीडिया पर उनके लिए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था. वहीं अब परिणीति चोपड़ा की वेडिंग फोटोज पर एक्ट्रेस ने खूब प्यार लुटाया है. प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘मेरी ब्लेसिंग्स हमेशा तुम्हारे साथ हैं’.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme