Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

हैदराबाद में कांग्रेस के दिग्गजों का जुटान, पांच राज्यों के चुनावी समर पर नजर

Posted on September 16, 2023September 16, 2023 by srntechnology10@gmail.com

हैदराबाद में कांग्रेस के दिग्गजों का जुटान, पांच राज्यों के चुनावी समर पर नजर

कांग्रेस की पुनगर्ठित कार्य समिति (CWC) की पहली बैठक शनिवार को हैदराबाद में होने जा रही है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी(sonia gandhi) और सांसद राहुल गांधी (rahul gandhi) दिल्ली हवाई अड्डे से कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद रवाना हो चुके हैं. इसके अलावा प्रियंका गांधी(priyanka gandhi) भी अपने आवास से हैदराबाद के लिए रवाना हुईं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये पहली बार है कि अध्यक्ष बनने के बाद कार्य समिति(CWC) की बैठक कर रहे हैं. हमारी पार्टी के संगठन बारे में इसमें ज्यादा बात होगी. आने वाले चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी. गठबंधन के बारे में बाद में जब हम गठबंधन के साथियों के साथ बैठेंगे तब चीजें तय हो जाएंगी.

सोनिया, राहुल रवाना

कार्य समिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह ‘गारंटी’ की घोषणा करेगी. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था कि नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक शनिवार दोपहर 2.30 बजे होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसकी अध्यक्षता करेंगे. पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कार्य समिति के सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे. विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शनिवार की बैठक में मौजूद रहेंगे.

कुल 90 लोगों को बुलावा

90 लोगों को कार्य समिति की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था. छह लोगों ने व्यक्तिगत कारणों से बैठक में उपस्थित होने में असमर्थता जताई है. इस बैठक में कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेंगे. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 सितंबर को होने के बाद इसके अगले दिन विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी. विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे. इसके बाद 17 सितंबर की शाम हैदराबाद के पास एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे खरगे, सोनिया, राहुल और कई अन्य नेता संबोधित कर सकते हैं.

कांग्रेस कार्यसमिति पर नजर

  • कांग्रेस ने 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था
  • पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.
  • कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं.
  • इस कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है.

18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र

वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस सांसद 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे लेकिन पार्टी के अन्य नेता तेलंगाना के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे और बीआरएस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र सामने लाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) की एकजुटता को आगे ले जाने पर भी चर्चा हो सकती है. सूत्रों ने यह भी बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण की संभावनाओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, चीन के साथ सीमा पर तनाव और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी मंथन हो सकता है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme
Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल