Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

शख्स ने Flipkart से ऑर्डर किया 76 हजार का Apple Laptop, डिब्बा खोला तो उड़ गए होश

Posted on August 24, 2023August 24, 2023 by srntechnology10@gmail.com

शख्स ने Flipkart से ऑर्डर किया 76 हजार का Apple Laptop, डिब्बा खोला तो उड़ गए होश

Flipkart Scam के कई मामले सामने आ चुके हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट से ऑर्डर करते वक्त बहुत सावधानी से सामान ऑर्डर करना चाहिए. लेकिन उसके बाद भी स्कैम होना होगा तो हो जाएगा. हाल ही में एक शख्स ने ऑनलाइन आईफोन ऑर्डर किया और डिलीवर होने पर 5 रुपये का साबुन प्राप्त हुआ. अब एक और मामला सामने आया है, जहां शख्स ने ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट से 76,000 रुपये का मैकबुक ऑर्डर किया. उसे उस समय झटका लगा जब उसने पैकेज खोला और उसमें केवल 3,000 रुपये के बोट स्पीकर पाए.

X पर मामला हुआ उजागर

अथर्व खंडेलवाल नाम के शख्स के साथ यह घटना हुई. उन्होंने माना कि चेक करने से पहले उन्होंने OTP शेयर करने की गलती की. उसने अपनी आपबीती X पर शेयर की. अपनी गलती स्वीकार करते हुए, उन्होंने उत्पादों की दुर्भाग्यपूर्ण अदला-बदली की घटनाओं का जिक्र किया. बाद में उन्होंने अपडेट किया कि उन्हें फ्लिपकार्ट से रिफंड मिल गया है.

मानी यह गलती

उन्होंने बताया कि ओपन डिलीवरी पॉलिसी के चलते उन्हें डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को OTP देने से पहले पैकैज खोलना जरूरी था. लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने उन्हें फ्लिपकार्ट प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए ऑर्डर को चेक करने की अनुमति देने से पहले ओटीपी लेने पर जोर दिया. बाद में जब खोलकर देखा उनको और उनके परिवार को मैकबुक की जगह बोट स्पीकर्स मिलने पर काफी निराशा हुई. उन्होंने पूरी घटना को कैमरे में कैप्चर कर लिया.

फिर पीड़ित ने सभी सबूतों को एकत्र किया और हब में खुद का डिलीवरी एक्जीक्यूटिव का वीडियो फुटेज और पैकेज खोलने वाले एक्जीक्यूटिव का वीडियो फुटेज और कबूलनामा रिकॉर्ड किया. कार्यकारी ने कहा कि उन्हें गलत उत्पाद मिला है.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme