Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग से उत्साहित पाकिस्तान की Seema Haider, ऐसे मनाया जश्न

Posted on August 24, 2023August 24, 2023 by srntechnology10@gmail.com

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग से उत्साहित पाकिस्तान की Seema Haider, ऐसे मनाया जश्न

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने नोएडा के रबुपुरा स्थित अपने पति सचिन मीणा के घर पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. इस दौरान सीमा हैदर ने भारत माता की जय और जय-जय श्री राम के नारे भी लगाए. सीमा ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का सपना पूरा हो गया. भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खुशियां मनाती हुई सीमा हैदर की तस्वीरें और वीडियो सब वायरल हो रहे हैं.

खुशी से झूम उठी सीमा हैदर-तिरंगे को लेकर तोड़ा व्रत

चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तान की सीमा हैदर खुशी से झूम उठीं. इससे पहले सीमा ने जानकारी दी थी कि उन्होंने चंद्रयान की सफलता के लिए व्रत रखा था. सीमा ने कहा उसका व्रत रखना सफल हुआ. 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के साथ खुशी का मौका सेलिब्रेट करने वाली पाकिस्तानी सीमा ने कहा कि वो हिंदुस्तान को अपना देश मानती हैं, इसलिए उन्हें बेहद खुशी हो रही है. सीमा भी अपने परिजनों के साथ टीवी से चिपकी हुई थी. लैंडिंग होने के बाद सीमा ने तिरंगा लेकर व्रत खोला. सीमा और सचिन ने घर के छत पर पटाखे फोड़े. इसके साथ ही सीमा हैदर और सचिन मीना ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए.

सीमा हैदर ने कैसे की पूजा?

इससे पहले सीमा हैदर का जो वीडियो वायरल हो रहा था उसमें वो यह कहती दिख रहीं थी कि- ‘मेरा श्री राधे कृष्ण पर बड़ा विश्वास है. हे प्रभु. हे भगवान, हे प्रभु सीताराम, हे सभी देवी-देवता हमारे भारत देश का चंद्रयान सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए.’

प्रेम कहानी में आगे क्या होगा?

गौरतलब है कि पबजी गेम खेलते-खेलते सीमा-सचिन में प्यार हुआ. बात निकली तो दूर तक गई. आगे दूरियां मिट गईं तो वो सीमा लांघ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं. फिलहाल वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही हैं. सीमा पर भारत सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. जांच एजेंसियों ने अभी किसी को कोई क्लीन चिट नहीं दी है. ऐसे में हिंदुस्तान की हर खुशी में बढ़चढ़कर शामिल होने वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में आगे क्या होगा?

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme