Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Gadar 2 की दहाड़ से चकनाचूर हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड, 10वें दिन बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Posted on August 21, 2023August 21, 2023 by srntechnology10@gmail.com

Gadar 2 की दहाड़ से चकनाचूर हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड, 10वें दिन बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ ने 22 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है कि फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. वहीं अब इस फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. ‘गदर 2’ (Gadar 2) 10वें दिन बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.ये रिकॉर्ड ‘गदर 2’ ने कई दिग्गज एक्टरों की फिल्म को पछाड़ कर अपने नाम किया है.

10 दिनों में किया इतना कलेक्शन

तारा सिंह और सकीना की इस प्रेम कहानी ने 10वें दिन करीबन 40 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से ये फिल्म महज 10 दिनों में 376 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इस फिल्म की छप्परफाड़ कमाई से ना केवल फैंस खुशी से झूम उठे बल्कि फिल्म की स्टारकास्ट भी जश्न में डूबी हुई है.

तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड
‘गदर 2’ ने महज 10 दिनों में ‘बाहुबली – द कनक्लूजन का ऑल टाइट’ रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है. इस फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन करीबन 40 करोड़ है. ऐसे में इस फिल्म ने ‘बाहुबली’ सहित, ‘दंगल’, ‘पठान’ और ‘संजू’ फिल्मों के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है. ‘बाहुबली 2’ ने 10वें दिन- 34.5 करोड़, ‘दंगल’ ने 32.04 करोड़, ‘पठान’ ने 28.50 करोड़ और ‘संजू’ का 28.05 करोड़ रहा.

कुल कलेक्शन में भी छोड़ा पीछे
इसके अलावा ‘गदर 2’ ने ‘संजू’ फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन 342.53 करोड़, ‘पीके’ 340.8 करोड़ और ‘टाइगर जिंदा है’ के 339.16 करोड़ के कलेक्शन को मात दे दी है. इसके साथ ही ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं हिंदी फिल्म बन गई है.

जल्द होगी 400 करोड़ के क्लब में एंट्री
इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में 12 वें दिन तक यानी मंगलवार तक शामिल हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म तेज रफ्तार में कमाई करने वाली फिल्मों में एक और रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है. इस फिल्म का बजट करीबन 80 करोड़ है.

Post navigation

1 thought on “Gadar 2 की दहाड़ से चकनाचूर हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड, 10वें दिन बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म”

  1. dostavka_laOi says:
    March 27, 2024 at 4:24 am

    доставка цветов саратов заводской flowerssaratov.ru .

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme