Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है बीजेपी, अशोक गहलोत ने क्यों लगाया ये आरोप?

Posted on August 17, 2023August 17, 2023 by srntechnology10@gmail.com

वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है बीजेपी, अशोक गहलोत ने क्यों लगाया ये आरोप?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस नेता राजेश पायलट का अपमान करके भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश को इसकी निंदा करनी चाहिए. CM अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह बात कही. BJP के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया था कि ‘राजेश पायलट और सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायु सेना के उन विमानों को उड़ा रहे थे, जिनसे पांच मार्च, 1966 को मिजोरम की राजधानी आइजोल पर बमबारी की गयी थी.’

BJP भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही: गहलोत

गहलोत ने कहा, ‘कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे. उनका अपमान करके BJP भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है. इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए.’ आपको बताते चलें कि दिवंगत राजेश पायलट, कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पिता हैं.

सचिन पायलट ने दिखाया प्रमाण

सचिन पायलट ने मालवीय के दावे पर पलटवार करते हुए मंगलवार को लिखा था, ‘आपके पास गलत तारीखें, गलत तथ्य हैं…हां, भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे. लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर, न कि जैसा कि आप दावा कर रहे हैं, पांच मार्च, 1966 को मिजोरम पर.’ पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट के 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में भर्ती होने का प्रमाण भी साझा किया.

चुनावी साल में बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी

गौरतलब है कि चुनावी साल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ती जा रही है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्ते भी किसी से छिपे नहीं हुए हैं. ऐसे में आने वाले समय में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहेगा इसकी बस अटकलें ही लगाई जा रही हैं.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme