Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

नूंह में कब खुलेंगे स्कूल, परिवहन सेवाएं कब होंगी बहाल

Posted on August 11, 2023August 11, 2023 by srntechnology10@gmail.com

नूंह में कब खुलेंगे स्कूल, परिवहन सेवाएं कब होंगी बहाल

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद से बंद स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को खोले जाएंगे. इसके अलावा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी. अधिकारियों ने मुस्लिम मौलवियों से अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा करने और लोगों को इसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया.

वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. निकटवर्ती गुरुग्राम जिले में, जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती सलीम कासमी ने लोगों से किसी भी खुले स्थान पर जुमे की नमाज अदा न करने की अपील की और उन्हें मस्जिदों या अपने घरों में इबादत करने के लिए कहा.

नूंह के जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खड़गटा ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा, ”क्षेत्र में सामान्य स्थिति को देखते हुए 11 अगस्त से सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी 11 अगस्त से पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी.”

बयान में कहा गया है, “शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. नूंह, तावड़ू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व पिनगवा और नगीना ब्लॉक के नगर निगम क्षेत्र में एटीएम कर्फ्यू में ढील के दौरान खुले रहेंगे.” विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ब्रज मंडल यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ के हमला करने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में हुई झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. गुरुग्राम में भी छिटपुट हिंसक घटनाएं दर्ज की गई थीं.

इस बीच, सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए माकपा के नेताओं के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को नूंह और गुरुग्राम का दौरा किया. पार्टी ने कहा कि बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और गोरक्षा के नाम पर काम कर रहे हथियारबंद समूहों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य नीलोत्पल बसु ने किया और इसमें सांसद ए ए रहीम, वी सिवादासन और पार्टी के हरियाणा सचिवालय के सदस्य भी शामिल थे.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme