Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

Vande Bharat Express में यात्री की इस हरकत से मची अफरा-तफरी, बजने लगा अलार्म, रुक गई ट्रेन

Posted on August 10, 2023August 10, 2023 by srntechnology10@gmail.com

Vande Bharat Express में यात्री की इस हरकत से मची अफरा-तफरी, बजने लगा अलार्म, रुक गई ट्रेन

तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के एक शौचालय में एक अनधिकृत यात्री के धूम्रपान करने के कारण बुधवार शाम आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म बज गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए ट्रेन रोक दी गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ट्रेन संख्या 20702 के गुडूर से गुजरने के बाद सी-13 डिब्बे में हुई.

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा मंडल के एक अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “एक अनधिकृत यात्री तिरूपति से ट्रेन पर सवार हुआ और सी-13 कोच के शौचालय में घुस कर उसका दरवाजा अंदर से बंद कर लिया…यात्री ने शौचालय के अंदर धूम्रपान किया, जिसके परिणामस्वरूप शौचालय में मौजूद एयरोसोल अग्निशामक यंत्र स्वचालित रूप से सक्रिय हो गया.”

अलार्म बजने के बाद ‘एयरोसोल’ अग्निशामक ने आग बुझाने के लिए पाउडर जैसा धुआं छोड़ना शुरू कर दिया, जिसके चलते उस डिब्बे के यात्री घबरा गए. बाद में, उन्होंने डिब्बे के अंदर एक आपातकालीन फोन कनेक्शन के माध्यम से ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी, जिसके कारण ट्रेन शाम पांच बजे के आसपास मनुबोलू में रुक गई.

अलार्म बजने को दुर्घटना समझकर, रेलवे पुलिस आग बुझाने वाले यंत्र के साथ डिब्बे में पहुंची और शौचालय के अंदर धूम्रपान कर रहे यात्री को निकालने के लिए उसकी खिड़की तोड़ दी. अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम के अनुसार उपयुक्त कार्रवाई के लिए नेल्लोर में उसे हिरासत में ले लिया, जबकि ट्रेन आगे की अपनी यात्रा पर रवाना हो गई.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme