Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

टमाटर को चोरों से बचाने के लिए किसान ने किया जबरदस्त इंतजाम, तरीका हुआ वायरल

Posted on August 9, 2023August 9, 2023 by srntechnology10@gmail.com

टमाटर को चोरों से बचाने के लिए किसान ने किया जबरदस्त इंतजाम, तरीका हुआ वायरल

टमाटर की भारी मांग और आसमान छूती कीमतों ने महाराष्ट्र के एक किसान को रसोई के इस मुख्य पौधे पर नजर रखने के लिए अपने खेत में एक सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया है. टमाटर देश भर में 100 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच बिक रहा है. किसान ने बताया कि उसने औरंगाबाद से लगभग 20 किमी दूर शाहपुर बंजार में टमाटर चोरों के धावा बोलने के बाद अपने खेत के लिए डिजिटल निगरानी प्रणाली अपनाने का फैसला लिया.

शरद रावटे ने बताया कि आज सबसे अधिक मांग वाली सब्जी टमाटर की चोरी वह और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि 22-25 किलो टमाटर की एक क्रेट अब 3,000 रुपये में बिक रही है. रावटे ने बताया कि उनका खेत पांच एकड़ भूभाग में फैला हुआ है और उन्होंने डेढ़ एकड़ में टमाटर उगाए हैं, जिससे उन्हें आसानी से छह-सात लाख रुपये मिल सकते हैं.

उन्होंने कहा ‘‘लगभग 10 दिन पहले, गंगापुर तालुका में मेरे खेत से 20-25 किलो टमाटर चोरी हो गए थे. बची हुई फसल जो अभी पकने वाली है, उसकी सुरक्षा के लिए मैंने 22,000 रुपये का एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है.’’ किसान ने बताया कि कैमरा सौर ऊर्जा से चलता है इसलिए उन्हें इसकी बिजली आपूर्ति के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और वह अपने फ़ोन पर कहीं भी उसके दृश्य देख सकते हैं.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme