Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

PM Modi ने क्यों कहा I.N.D.I.A. को ‘घमंडिया’? NDA के सांसदों को दी ये नसीहत

Posted on August 4, 2023August 4, 2023 by srntechnology10@gmail.com

PM Modi ने क्यों कहा I.N.D.I.A. को 'घमंडिया'? NDA के सांसदों को दी ये नसीहत

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी, NDA सांसदों के साथ रणनीतिक बैठकें कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इन बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं और चुनाव से जुड़े पहलुओं पर सांसदों के साथ चर्चा कर रहे हैं. दिल्ली में बिहार के NDA सांसदों के साथ हुई बैठक में पीएम ने विपक्षी दलों के गठबंधन से लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा. इसके अलावा पीएम ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर भी हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A नहीं ये घमंडियों का गठबंधन है.

2024 के चुनाव के लिए कसी कमर

बता दें कि बीजेपी 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों के साथ बैठकें कर रहे हैं. पीएम मोदी ने दिल्ली में बिहार के NDA सांसदों के साथ बैठक की और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ कई पहलुओं पर बात की.

नीतीश पर पीएम का निशाना

वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कम सीटें आने के बाद भी हमने उन्हें तीन बार सीएम बनाया जबकि वो डिजर्व नहीं करते थे. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि हर विषय पर ज्ञान मत बांटिए. सिर्फ अपने-अपने विषय में ही बोलें.

बड़े कॉज के लिए किया त्याग

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के त्याग और कुर्बानी की बात पर जोर देते हुए कहा कि पॉलिटिक्स में कई बार बड़े कॉज के लिए त्याग करना पड़ता है, कुर्बानी देनी पड़ती है और बीजेपी ऐसा करने में हमेशा सबसे आगे रही है, तत्पर रही है. प्रधानमंत्री ने बिहार के सांसदों को नए-नए आइडियाज और प्रोग्राम के जरिए भी लोगों के साथ मजबूत और गहरे संबंध बनाने की हिदायत दी.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme