Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

पीएम मोदी का कांग्रेस से भारत को तीसरा सबसे बड़ा उद्योग बनाने का वादा- ये तो तय है, कोई भी सरकार बेकार नहीं होनी चाहिए

Posted on July 27, 2023July 27, 2023 by srntechnology10@gmail.com

पीएम मोदी का कांग्रेस से भारत को तीसरा सबसे बड़ा उद्योग बनाने का वादा- ये तो तय है, कोई भी सरकार बेकार नहीं होनी चाहिए

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘देश के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की गारंटी वाले’ बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना तय है और यह सच है, भले ही 2024 के चुनावों के बाद सरकार कोई भी बनाए।

गौरतलब है, पिछले साल सितंबर में भारत यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। इस क्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी शीर्ष चार स्थानों पर हैं।

भारत तो बनेगा ही तीसरी अर्थव्यवस्था

जयराम रमेश ने कहा कि अंकगणितीय अनिवार्यता पर व्यक्तिगत गारंटी देना मोदी जी की खासियत है। इस दशक में भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की भविष्यवाणी पिछले काफी समय से की जा रही है और इसकी गारंटी है- चाहे कोई भी अगली सरकार बनाए।

INDIA की गिनाईं खूबियां

इस बीच, रमेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर 26 दलों वाला विपक्षी गुट इंडिया सत्ता में आता है तो प्रधानमंत्री की भाजपा के तहत देश जिस रास्ते पर चलेगा, उसकी तुलना में विकास में एक ‘महत्वपूर्ण अंतर’ होगा। विपक्षी गठबंधन की खूबी बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि मुख्य अंतर विकास के प्रकार का है, जिसकी इंडिया गारंटी देती हैं। ऐसा विकास जो सामाजिक रूप से कहीं ज्यादा समावेशी है, विकास जो नौकरी पैदा करता है खत्म नहीं, विकास जो हर जगह आय बढ़ाता है और विकास जो पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ है।

भाजपा को हराने के लिए बना इंडिया

कांग्रेस और 25 विपक्षी दल भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) बनाने के लिए एक साथ आए हैं।

यह बोले थे पीएम मोदी

दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार को एक पुनर्विकसित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र (IECC) ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से पूरा देश उनकी सरकार की ओर से किए गए कामों का परिणाम देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे पहले कार्यकाल की शुरुआत में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान पर था। दूसरे कार्यकाल में आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर मैं देश को ये भी विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में पहुंच कर रहेगा और ये मेरी गारंटी है।

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme