Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

हाइड्रोजन ऊर्जा बनाने वाला पहला राज्य बन सकता है उत्तर प्रदेश: नितिन गडकरी

Posted on June 28, 2023 by akpalspn09

देवरिया में 6215 करोड़ की लागत वाली पांच सड़क परियोजनाओं

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास जताया कि भारत को इकोनामिक सुपर पावर बनाने का सपना किसान ही पूरा करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व व सीएम योगी की अगुवाई में ऊर्जा के विकल्पों को लेकर जो प्रयास चल रहे हैं उससे आने वाले वर्षों में भारत ऊर्जा का बड़ा निर्यातक बनेगा। हाइड्रोजन ऊर्जा को क्षेत्र का भविष्य बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी मंशा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश हाइड्रोजन ऊर्जा बनाने वाला पहला राज्य बने, क्योंकि योगी ही ऐसे हैं जो वेस्ट से वेल्थ बनाना जानते हैं। कचरा, गंदा पानी और बगास से हाइड्रोजन बन सकता है। उत्तर प्रदेश इस मामले में सौभाग्यशाली है कि उसके पास जमीन और पानी की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी के साथ देवरिया में 6215 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने सोमवार को पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित किया। एथेनाल उत्पादन पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 1000 करोड़ लीटर एथेनाल की जरूरत है और उत्पादन 500 करोड़ लीटर का ही है। जब इसका उत्पादन बढ़ेगा तो डीजल-पेट्रोल और गैस का आयात कम करना पड़ेगा। जो रुपये विदेश जाते हैं वह किसानों के की तकदीर तभी बदलेगी जब वह उर्जादाता बनेगा। sabhar Dainik jagaran

1 thought on “हाइड्रोजन ऊर्जा बनाने वाला पहला राज्य बन सकता है उत्तर प्रदेश: नितिन गडकरी”

  1. dostavka_egOi says:
    March 27, 2024 at 4:26 am

    доставка цветов саратов недорого заводской район https://www.flowerssaratov.ru/ .

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme