Skip to content

vartabook

Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Menu

मध्य प्रदेश असेंबली इलेक्शन के लिए SP ने भी कसी कमर

Posted on August 24, 2023August 24, 2023 by srntechnology10@gmail.com

मध्य प्रदेश असेंबली इलेक्शन के लिए SP ने भी कसी कमर

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले असेंबली इलेक्शन से पहले उम्मीदवारों की घोषणा का दौर जारी है. अब समाजवाप पार्टी ने एमपी इलेक्शन के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूचा में 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. पार्टी ने जिन सीटों पर कैंडिडेट उतारने की घोषणा की है, वे बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हैं. ये सभी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं और वहां पर यूपी की राजनीति का गहरा असर रहता है.

इन नेताओं को दिया गया टिकट

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने निवाड़ी सीट (Samajwadi Party Candidates in MP Assembly Election 2023) से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव, राजनगर से बृजगोपाल पटेल, भांडेर (एसटी) से आरडी राहुल और मेहगांव से बृजकिशोर सिंह गुर्जर को टिकट दिया है. जहां निवाड़ी, राजनगर, भांडेर बुंदेलखंड क्षेत्र में हैं. वहीं मेहगांव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का हिस्सा है. एसपी ने अपने उम्मीदवारों की यह अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा की.

बीजेपी-बीएसपी भी कर चुकी ऐलान

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम (MP Assembly Election 2023) की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से अब तक नहीं की गई है. इसके बावजूद चुनावों में बढ़त पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. वही बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी अपने 7 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर चुकी है. इस प्रकार उम्मीदवार घोषित करने के मामले में सपा (Samajwadi Party Candidates in MP Assembly Election 2023) तीसरी पार्टी बन गई है.

क्या सत्ता बचा पाएंगे शिवराज चौहान?

बताते चलें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में फिलहाल बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार है. वे मध्य प्रदेश में पिछले 10 साल से सत्ता में हैं. पिछली बार ज्यादा सीटें लाकर कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में वहां पर सरकार बना ली थी लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पार्टी में हुई फूट के बाद कांग्रेस की सरकार ढह गई. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से दोबारा से अपनी सरकार बना ली थी.

Post navigation

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने और बनाने के फायदे
  • नई तकनीकी का भविष्य पर कई प्रकार के प्रभाव हो सकते हैं,
  • मुंशी प्रेमचंद एक परिचय
  • 12 वीं पास ये सज्जन करते हैं मोची का काम, देते हैं यूनिवर्सिटियों में लैक्चर और इनके साहित्य पर हो रही है रिसर्च
  • उम्मीद जगानेवाली दस ऐसी नई तकनीकों की, जो आनेवाले वर्षो में हमारे जीने का अंदाज बदल सकती

Recent Comments

  1. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  2. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  3. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  4. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें
  5. Jamesfrolo on ‘गुनहगारों’ पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर से ढहाई गईं अवैध दुकानें

Archives

  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • March 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • November 2022
  • July 2022

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
©2025 vartabook | Design: Newspaperly WordPress Theme